फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: के एन गोविंदाचार्य बोले प्रकृति की अनदेखी कर देश का विकास संभव नही, कहा गौवंश अध्यात्म का आधार

Thu, 09 Sep 2021 01:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
के एन गोविंदाचार्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और विचारक के एन गोविंदाचार्य गुरुवार को इटावा पहुंचे। गोविंदाचार्य अपनी यमुना दर्शन यात्रा एवं प्रकृति केंद्रित विकास संवाद के तहत यमुना नदी के किनारे बसे नगरों के भृमण पर हैं।
विज्ञापन


सुमेर सिंह किला गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में गोविंदाचार्य ने कहा कि भारत की असली ताकत प्रकृति है। प्रकृति की अनदेखी कर देश का विकास संभव नही है। उन्होंने कहा कि प्रकृति को ध्यान में रख कर देश का विकास करना होगा अन्यथा प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ना स्वाभाविक है।

उन्होंने कहा कि गौवंश हमारे अध्यात्म का आधार है। इनकी अनदेखी नही की जा सकती। सिर्फ गौवंश की रक्षा की घोषणा से कुछ नही होगा। इनके संरक्षण के लिये ठोस कदम उठाने होंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, महामंत्री अन्नू गुप्ता, बीजेपी मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें