फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: एक ही दुपट्टे से लटके मिले युवक और किशोरी, गांव में मचा हड़कंप, इस बात की है चर्चा

Sun, 10 Oct 2021 11:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

इटावा जिले में युवक-युवती की आत्महत्या का सनसीखेज मामला सामने आया है। किशोरी की युवक संग प्रेम प्रसंग की चर्चा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
इटावा: युवक और किशोरी फांसी पर झूले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में ऊसराहार थाना क्षेत्र के पुरैला मार्ग पर नीम के पेड़ से रविवार को युवक और किशोरी के शव एक ही दुपट्टे पर लटके मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण भी गांव पहुंचे और पूछताछ की। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की चर्चा है, लेकिन दोनों के परिजन इनकार कर रहे हैं। थाना क्षेत्र के भगवंतपुर पश्चिमी गांव निवासी किसान बलराम पाल के बेटा कुलदीप (23) हिमाचल प्रदेश में शटरिंग का काम करता था।

उसके साथ दो भाई और भी काम करते हैं। ताऊ अछेलाल ने बताया कि कुलदीप शुक्रवार को शाम को हिमाचल प्रदेश से घर आया था। शनिवार को दोपहर रिश्तेदार के घर में जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। रात में नहीं लौटा तो खोजबीन की, पर पता नहीं चला।
विज्ञापन


रविवार को सुबह नगला झाबर गांव के पास पेड़ से कुलदीप का शव एक किशोरी के साथ एक ही दुपट्टे से लटका मिला। परिजन मौके पर पहुंचे और कुलदीप का शव लड़की के साथ लटका देख हैरान रह गए। तलाशी के दौरान पुलिस को लड़की के पास से आधार कार्ड और तीन हजार रुपये मिले।

उसकी पहचान मैनपुरी के थाना कुर्रा निवासी (14) के रूप में हुई। पुलिस ने जानकारी परिजन को देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बात कही जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें