इटावा के चकरनगर में सहसो थाना क्षेत्र के हनुमंत पुरा चौराहा निवासी हस्ट्रीशीटर लालजी गुर्जर (27) पुत्र भगवत गुर्जर का शव घर के कमरे फांसी पर रविवार सुबह घरवालों को लटका मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर डाॅक्टरी परीक्षण को भेजा है।
पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है। आत्महत्या की वजह पर संशय बना हुआ। पुलिस के मुताबिक मृतक पर पांच अपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वह आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहता था। घटना के पीछे पड़ोसियों ने बताया कि मृतक का शराब पीकर घर में आए दिन झगड़ा होता रहता था।
रविवार सुबह 5:00 बजे के लगभग मृतक का परिजनों से विवाद हुआ था। जिसके चलते मां की साड़ी से फंदा बनाकर कमरे में लगे पंखे के कुंडे से लटक कर आत्महत्या कर ली। चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की थाने में हिस्ट्रीशीटर खुली हुई है जो एक शातिर अपराधी था।