गड्ढा बचाने के चक्कर में बस विद्युत पोल से टकराई
- फोटो : amar ujala
इटावा फर्रुखाबाद मार्ग पर चौबिया थाना क्षेत्र के बरालोकपुर में पेट्रोल पंप के निकट पंडित जी धर्म कांटा के पास में एक बस इटावा से मोहम्मदाबाद जाते समय सड़क पर मौजूद गड्ढा बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई।
विद्युत पोल टूट गया उस समय बिजली की सप्लाई चल रही थी। गनीमत रही कोई भी बड़ा हादसा नहीं हुआ। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी बिजली विभाग के जेई मुकेश तिवारी को दी। जिसके बाद बिजली सप्लाई बंद की गई। बस के पोल में टकराते ही अंदर बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई।
बस में करीब 60 लोग सवार थे। बस चालक महेश चंद्र पुत्र जगदीश निवासी रोहिल्ला मोहम्मदाबाद परिचालक साथी दिलीप कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी मोहम्मदाबाद के साथ में काली वाहन मंदिर इटावा में श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के बाद वापस मोहम्दाबाद जा रही थे। चालक ने बताया बस गड्ढे में गिरने से कमानी टूटने से अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। नकुल कुमार और सोनू निवासी सिरोही मोहम्मदाबाद को चोटें आई हैं।