फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: युवतियों को आत्मनिर्भर बनने और शिक्षा पर दिया गया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में आईटीआई चौराहे के निकट बालाजी मंडपम में भव्य युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य युवतियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता व राष्ट्र निर्माण के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की सदस्य डॉ. सीमा शाक्य मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने युवतियों से अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने और चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि पूनम पांडेय ने युवतियों को आत्मनिर्भर बनने और शिक्षा व नेतृत्व के क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया। मुख्य वक्ता डॉ. पद्मा त्रिपाठी ने शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण विकसित करने पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं डॉ. अरुणा दुबे ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्राओं के व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करते हैं।
सम्मेलन के दौरान छात्राओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभाविप के विभाग संगठन मंत्री अपूर्व भदौरिया, जिला संगठन मंत्री नितिन द्विवेदी, जिला संयोजक संस्कार गुप्ता समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें