फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीफार्मा छात्र के ऊपर गिरा बिजली का तार, गर्दन कटी

विज्ञापन
बीफार्मा छात्र मोहम्मद सैवी की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इकदिल। कानपुर-आगरा हाईवे पर इकदिल पुल के पास शनिवार की रात हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर बीफार्मा के छात्र पर गिर गया। तार में फंसने से उसकी गर्दन जख्मी हो गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस व परिजनों को घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन

इकदिल कस्बा के सराय शाही मोहल्ला निवासी मोहम्मद अनीस का बेटा मोहम्मद सैवी (19) क्षेत्र के एसआरएलटी कालेज से बीफार्मा प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता की कानपुर-आगरा हाईवे पर इकदिल पुल के पास कबाड़ की दुकान है। शनिवार रात लगभग साढ़े नौ बजे वह दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहा था।
दुकान से तीन सौ मीटर आगे कस्बे की तरफ जाने वाली सर्विस लेन पर 11 हजार वोल्टेज की लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। तार की चपेट में आने पर सैवी की गर्दन जख्मी हो गई। गर्दन धड़ से लगभग अलग हो गई।
विज्ञापन

इससे मौके पर ही उसकी मौके मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर परिजन व पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। परिजन सैवी के शव से लिपटकर बिलख पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें सांत्वना देकर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

घटनास्थल पर बिलखते छात्र सैवी के परिजन।- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें