फोटो संख्या 06- सैफई में आईटीआई पास कर चुके 35 युवाओं को मिला प्लेसमेंट
- फोटो : ETAWAH
सैफई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कैंपस प्लेसमेंट हुआ। इसमें आईटीआई पास 35 छात्रों को नौकरी मिल गई।
कैंपस सलेक्शन में 100 छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा व साक्षात्कार में शामिल 100 छात्रों में से 35 छात्रों को चयनित कर दो कंपनियों ने नियुक्ति पत्र दिए। प्रिंसिपल चंदन कुमार चौरसिया ने बताया कि कोविड-19 का हर वर्ग पर असर पड़ा है। औद्योगिक क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे में काफी लोग बेरोजगार हो गए हैं। आईटीआई पास छात्रों को रोजगार के प्रयास किए जा रहे हैं।
संस्थान में इससे पहले नवंबर 2021 में कैंपस सलेक्शन के माध्यम से 24 छात्रों को रोजगार दिया था । अब यह दूसरा मौका है। सैफई संस्थान के प्लेसमेंट ऑफिसर हिमांशु यादव ने बताया कैंपस प्लेसमेंट में नोएडा की दो कंपनियों में 35 स्टूडेंट्स का चयन हुआ है। एचआर मैनेजर रोहित पांडेय ने बताया रोजगार पाने वाले सभी छात्रों को मासिक सैलरी के अलावा पीएफ, मेडिकल व बोनस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।