लवेदी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार जनवरी माह में प्री बोर्ड परीक्षा कराई जानी थी। कोरोना संक्रमण की वजह से स्कूल व कालेज बंद चल रहे हैं। ऐसे में ऑफ लाइन पढ़ाई बंद है। अब इस माह में तिथि निर्धारित होने के बाद परीक्षाएं कराई जा सकती हैं।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए बोर्ड के अधिकारियों ने इस बार प्री बोर्ड परीक्षा जनवरी में कराने का निर्णय लिया था। कोविड के बढ़ते मरीजों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने इस बार भी स्कूल व कालेज बंद कर दिए थे। अभी भी बंद चल रहे हैं। ऐसे में प्रस्तावित समय में हाईस्कूल और इंटर के छात्रों की प्री बोर्ड परीक्षाएं नहीं हो सकीं। डीआईओएस राजू राणा ने बताया कि प्री बोर्ड परीक्षा जनवरी में होनी थी। कोरोना संक्रमण की वजह से स्कूल व कालेज बंद चल रहे हैं। ऐसे में यह परीक्षाएं नहीं हो सकी। अब फरवरी में तिथि निर्धारित होने के बाद कराई जाएंगी। बोर्ड कार्यालय से मिले आदेश के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।