फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने मांगी वेतन वृद्धि और बीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारियों ने वेतनवृद्धि व बीमा योजना का लाभ न मिलने पर नाराजगी जताई है। इसे अविलंब दिलाने की मांग करते हुए उन्होंने मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने यही ज्ञापन महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति सरिता भदौरिया को भी सौंपा है। चेतावनी दिया कि यदि मांग पूरी न हुई तो सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। कर्मचारियों ने मांग किया है कि आउटसोर्सिंग एजेंसी की ओर से जारी विज्ञप्ति रद्द की जाए। कर्मचारियों को संविदा पर रखा जाए। 62 वर्ष की आयु से पहले इन कर्मचारियों को सेवा से न हटाया जाए। महिला कैडर के मानदेय में बढ़ोतरी भी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें