फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद को नंबर डायल करें, पहुंचेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लवेदी। मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण अभियान फेस 3 के तहत मंगलवार को लखना के पास रानीपुरा गांव में महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबरों बताते हुए पुलिसकर्मियों ने कहा कि अगर किसी को किसी प्रकार की समस्या हो, तो इन नंबरों पर शिकायत करें। पुलिस चंद मिनटों में आपकी मदद को पहुंच जाएगी।
बकेवर थाने में तैनात सिपाही मीनू चौधरी व लक्ष्मी सिंह टीम के साथ सुबह रानीपुरा गांव पहुुंची। पुलिसकर्मियों ने गांव की महिलाओं व बालिकाओं को एकत्रित किया और उनके अधिकारों के बारे में बताया।
विज्ञापन

साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 112, 108 की जानकारी देते हुए कहा कि अगर कोई भी समस्या होने पर इन नंबरों पर काल करके मदद ली जा सकती है। गांव में कोई आपसे मारपीट की घटना घटित करता है, तो डायल 112 पर कॉल करें।
पुलिस आपकी मदद को तैयार रहेगी व तत्काल मौके पर पहुंचेगी। अश्लील हरकत या छेड़खानी की घटना हो तो 1090 पर कॉल करें। स्थानीय थाना पुलिस आपकी मदद करते हुए आरोपी पर कार्रवाई करेेगी।
विज्ञापन

एंबुलेंस की जरूरत होने पर 108 पर कॉल कर सकते हैं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के लिए 1076 पर कॉल करके मदद ले सकते हैं। इस मौके पर लखना पुलिस चौकी के सिपाही अंकुश चौधरी, सुमित सिंह, दर्शन सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें