फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 दिन बीते नहीं खुला खरीद का खाता

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। जिले में एक नवंबर से धान खरीद शुरू हुए 26 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक सरकारी धान खरीद केंद्रों पर खरीद नहीं हुई।
विज्ञापन

किसान नमूने लेकर आ रहे हैं लेकिन मानक और नमी के नाम पर कमी बताकर उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है। जिससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। शुक्रवार को किसान सेवा सहकारी समिति धान खरीद केंद्र पर कुछ धान लेकर आए किसानों के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। केंद्र प्रभारी ने मानक के अनुरूप न होने की बात कह वापस कर दिया।
लखना कस्बा निवासी किसान रविंद्र सिंह चौहान ने बताया वह एक ट्रैक्टर ट्राली धान लेकर आए थे लेकिन खरीद केंद्र पर धान नहीं लिया गया। बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व धान का सैंपल लेकर आने पर धान सुखा कर लाने की बात कही थी। अब धान सुखाकर लाए हैं तो उसे नहीं खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम हवेलिया निवासी राम कुमार भी धान का सैंपल दिखाने आए थे। बताया वह पहले भी दो बार धान के सैंपल लेकर आ चुके हैं। सैंपल देखने के बाद नमी बताकर व मानक के अनुरूप न होने की बात कही। बताया किसानों का कोई धान नहीं खरीदा जा रहा है। जबकि धान खरीद के आंकड़े दिखाए जा रहे हैं।
ग्राम लवेदी निवासी किसान उमेश कुमार ने बताया वह भी तीन बार बकेवर धान खरीद केंद्र पर सैंपल दिखा चुके हैं लेकिन हर बार उनसे धान सुखाने की बात कही जाती है। इस वजह से उनका धान नहीं बिक पा रहा है। जबकि धान बिक्री का रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
धान खरीद केंद्र के प्रभारी राजीव गोयल ने बताया कि जो धान मानक में 67 फीसदी चावल के अनुरूप नहीं होगा। वह मानक के अनुरूप नहीं होने के कारण नहीं लिया जा रहा है। इसके अलावा जिन किसानों के धान के दानों में नमी अधिक है, उन्हें भी नहीं खरीद रहे हैं। धान मानक के अनुरूप होने पर ही खरीदा जाएगा। अभी तक किसी भी किसान का धान मानकों पर खरा नहीं उतरा है। इस वजह से खरीद नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

प्रगतिशील समाज वादी पार्टी लोहिया नेता सुशांत वर्मा ने कहा कि कहीं भी सरकारी केंद्र पर धान की खरीद नहीं हो रही है। सरकार धान खरीद के आंकड़े फर्जी दिखा कर लोगों को गुमराह कर रही है। कहा प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हित के लिए नहीं बल्कि पूंजी पतियों के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें