इटावा। ऊसराहार में बुधवार को दो लोगों की डेंगू से हुई मौत को स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तरह नकार दिया है। हालांकि गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 18 के डेंगू जांच के लिए नमूने लिए हैं। मलेरिया अधिकारी नीरज दुबे के नेतृत्व में कर्मियों ने गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव किया। एक टेंट गोदाम में एक भगौने में लार्वा मिले, जिन्हें नष्ट कराया गया।
मलेरिया अधिकारी ने बताया कि देवेंद्र की मृत्यु डेंगू से नहीं बल्कि टायफाइड से हुई है। बताया कि देवेंद्र को बुखार आ रहा था। एक दिन पूर्व उल्टी हुई थी, ड्रिप लगी थी। मंगलवार रात जिला अस्पताल लाया गया। बीपी कम होने पर सैफई रेफर किया गया। इसी तरह नीरजा देवी की नीरजा देवी की मौत डेंगू से नहीं बल्कि दोनों किडनी खराब होने से हुई है।
अभियान के दौरान सीएचसी सरसईनावर के अधीक्षक ड.उदय प्रताप सिंह, अशोक राना, काउंसलर अवनीश त्रिपाठी, लैब टेक्निशियन धर्मवीर सिंह, भूपेंद्र, सुरेंद्र शामिल रहे।