फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: हाईस्कूल के परिणाम में गिरावट, इंटर में मामूली सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद आंकड़ों का विश्लेषण शुरू हो गया है। इस वर्ष जनपद के हाईस्कूल के परिणाम में पिछले वर्ष की तुलना में करीब दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि इंटरमीडिएट के परीक्षाफल ने जिले को थोड़ी राहत दी है। इंटर के रिजल्ट में 0.28 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई है।
विज्ञापन




इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 20,300 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 18,269 छात्र-छात्राओं को सफलता मिली। जिले का कुल परीक्षाफल 90.13 प्रतिशत रहा। अगर पिछले वर्ष 2025 के आंकड़ों पर गौर करें, तो उस समय 20,740 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी और 19,165 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जिससे सफलता का प्रतिशत 92.41 रहा था। स्पष्ट है कि इस बार हाईस्कूल के नतीजों में गिरावट आई है। वहीं इंटरमीडिएट के आंकड़ों ने जनपद की साख बचाई है। इस बार इंटर में 20,736 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिनका उत्तीर्ण प्रतिशत 83.49 रहा। बीते वर्ष जिले से 21,740 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी और परीक्षाफल 83.21 प्रतिशत दर्ज किया गया था। इस प्रकार, इंटर के परिणाम में 0.28 प्रतिशत की सकारात्मक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।






हाईस्कूल 2026 20,300 18,269 90.13



2025 20,740 19,165 92.41

इंटरमीडिएट 2026 20,736 17,312 83.49



2025 21,740 18,090 83.21

कम परीक्षार्थी, फिर भी इंटर में सुधार



आंकड़े बताते हैं कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट, दोनों ही परीक्षाओं में इस बार बैठने वाले परीक्षार्थियों की संख्या पिछले साल की तुलना में कम रही। इसके बावजूद इंटरमीडिएट के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन कर जिले के शैक्षिक स्तर में सुधार की उम्मीद जगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें