फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: प्रतिदिन एक बुराई को त्याग अच्छी आदतें अपनाएं

Thu, 13 Apr 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। नगर में पधारे पुष्पदंत सागर महाराज का बुधवार को बैंडबाजों के साथ स्वागत किया गया। जैन अनुयायियों ने उनकी आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। आचार्य ने भक्तों से कहा कि प्रतिदिन एक बुराई का त्याग कर अच्छी आदतें अपनानी चाहिए।
विज्ञापन

कानपुर, इटावा, करहल, मैनपुरी, भिंड, फिरोजाबाद से भी जैन समाज के लोग आचार्य के दर्शन के लिए जसवंतनगर पहुंचे। आचार्य ने कहा कि जैन कुल बहुत पुण्य से मिला है। हमें आत्मा की पहचान कर जिन मार्ग पर चलना चाहिए। प्रतिदिन एक बुराई को जीवन से निकालना चाहिए। 24 घंटे में एक मिनट पूरे दिन का आकलन कर यह सोचना चाहिए कि किसके साथ बुरा किया और किसके साथ अच्छा किया। छोटी-छोटी आदतों से ही जीवन में अच्छाइयां आती हैं।
हमें शरीर में स्थित आत्मा से प्रेम कर उसकी आराधना करनी चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष राजेश जैन, विनोद जैन, अतुल बजाज, गुरु भक्त आशीष जैन, रोहित जैन, विवेक जैन, चेतन जैन रवि जैन, विमल जैन, अंकित जैन, राजकुमार जैन, एकांश जैन, अंकुर जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें