फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाल के स्टॉक का सत्यापन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सरकार की ओर से जारी स्टॉक लिमिट के अनुसार जिले में दाल के थोक व्यापारियों के यहां स्टॉक का सत्यापन किया जा रहा है। टीम में एडीएम वित्त राजस्व, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, अभिहीत अधिकारी व मंडी सचिव शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष पटेल ने बताया टीम सभी दाल दुकानदारों के यहां घोषित स्टॉक का सत्यापन करेगी। 31 अक्तूबर तक की अवधि के लिए दालों में मसूर, उड़द, चना का स्टॉक तय सीमा में रखा जाएगा। थोक विक्रेता 500 मीट्रिक टन (बशर्ते किसी एक किस्म की मात्रा 200 मीट्रिक टन से अधिक नहीं होनी चाहिए) तक स्टोर कर सकते हैं।
जिला विपणन अधिकारी ने बताया संबंधित विधिक इकाइयां (थोक विक्रेता, खुदरा विक्रेता व मिल वाले) अपने यहां स्टॉक की घोषणा उपभोक्ता मामले के विभाग के पोर्टल पर करेंगे। यदि स्टॉक में दाल तय सीमा से अधिक है तो इसकी जानकारी के 30 दिन के अंदर निर्धारित स्टॉक तक लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें