फोटो संख्या 11 बरसात से धसक गई पुलिया
- फोटो : ETAWHA
कस्बा के चिंडोली गांव से जाने वाले रास्ते पर डेढ़ साल पहले बनी पुलिया की एक साइड बरसात में धसक गई।
इसकी वजह से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण की जांच कराकर नई पुलिया बनवाए जाने की मांग की है।
गांव के बाहर मुख्य रास्ते पर बनी पुलिया की एक साइड पिछले दिनों हुई बरसात के दौरान धसक गई। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया धसकने से कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की संभावना बनी है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस पुलिया का एक-डेढ़ वर्ष पूर्व ही निर्माण हुआ था। उस समय अधिकारियों और ग्राम प्रधान ने गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया।
इसकी वजह से पुलिया ढह गई। ग्रामीणों ने पुलिया के निर्माण की जांच कराकर दोबारा से पुलिया बनवाने की मांग की है।
इससे आवागमन में हो रही परेशानी का सामना न करना पड़े। मांग करने वालों में नरेंद्र पाल सिंह, बृजपाल सिंह, नितिन सिंह, अजय कुमार, दशरथ सिंह, बृजेश सिंह, सौरभ आदि शामिल हैं।