फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीनामा न करने पर झाेंका फायर

Thu, 05 Jul 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
हमले के बाद जानकारी देते लायक सिंह। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चौबिया थाने के नगला धोकल गांव में हत्या के मामले में राजीनामा न करने पर आरोपियों ने वादी पक्ष के ऊपर फायरिंग कर दी, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


नगला धौकल गांव में 13 मार्च को दुर्गेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दुर्गेश के पिता लायक सिंह ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई कराई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पिता लायक सिंह का आरोप है कि सभी आरोपी जमानत पर चल रहे है। वह लोग उस पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे है। लायक ने दो जुलाई को कोर्ट में तारीख के दौरान पैरवी की थी। इससे उनके विरोधी नाराज चल रहे थे।

 बुधवार को लायक सिंह अपने घर के पीछे स्थित खेत में मूंगफली की खुदाई कर रहे थे, तभी सभी आरोपी आ गए और लायक को जान से मारने की नियत से उसके ऊपर फायरिंग कर दी। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन


हमलावरों ने एक सप्ताह के अंदर राजीनामा करने को कहा वरना जान से मार देने की धमकी दी। उसने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर हमलावरों को तलाश किया। लायक की तहरीर पर पुलिस ने मेहरवान, ऋषि पाल निवासी नगला धौकल थाना चौबिया, भूरे सिंह निवासी नगला बाग थाना भरथना व अंजनी कुमार निवासी नगला हिम्मत थाना किशनी मैनपुरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें