थाना क्षेत्र के ग्राम नगला अनिया में मंगलवार देर शाम एक युवक का सरेराह अपहरण कर लिया गया। युवक के पिता ने पूर्व प्रधान सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अपहरण की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।
ग्राम नगला अनियां निवासी योगेंद्र (25) उर्फ बंगाली पुत्र सरनम सिंह रिश्तेदारी में गया था। वहां से मंगलवार को घर जाने की बात कह कर लौटा, लेकिन घर नहीं पहुंचा। इस पर उसके पिता सरनम सिंह ने जसवंतनगर थाने में रिपेार्ट दर्ज कराई । इसमें बताया कि उसका पुत्र योगेंद्र मंगलवार शाम पौने आठ बजे घर लौट रहा था। नगला राठौर से नगला अनियां के बीच उसका अपहरण कर लिया गया। उन्होंने पूर्व प्रधाननृपेंद्र पुत्र स्व. जिलेदार एवं सतीश पुत्र शांतीस्वरूप निवासीगण नगला अनिया, गौरव पुत्र होशियार सिंह निवासी ग्राम काशीपुर एवं राजवीर सिंह पुत्र महेश ग्राम नहाराबोझ पर अपहरण करने का शक जताया है ।
पुलिस ने धारा 364 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर चंद्रदेव सिंह यादव ने बताया कि इस घटना को पर्दाफाश में लिए दो टीमें गठित की गई है। जिसमें एक टीम का नेतृत्व वह स्वंय कर रहे हैं। दूसरी टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक जसवंतनगर दीपक दुबे कर रहे हैं। अपहरण के मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।