फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या

Tue, 05 Jul 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला पुरोहितन टोला में महिला का शव मिलने की जांच करते सीओ शिवराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरोहितन टोला में अकेली रहने वाली महिला की मुंह दबा कर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की हत्या के पीछे लूटपाट और बलात्कार की आशंका भी जता जा रही है। शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।   
विज्ञापन


पुरोहितन टोला निवासी आशिया (45) पत्नी रियाजुद्दीन घर में अकेली रहती थी। करीब 15 साल पहले उसके पति ने उसे तलाक दे दिया था। उसके मां -बाप की भी मौत हो चुकी है। मकान के बाहर मुख्य रोड पर स्थित दोनों दुकानों को उसने किराये पर दे दिया, जबकि गली में उसकी तीन दुकानें हैं। दुकानों के किराये व बकरियां पालकर वह भरण पोषण करती थी। सोमवार को वह रोज की तरह अपनी दुकानों पर नहीं आई तो लोगों ने उसके कमरे में झांक कर देखा।

अंदर सामान अस्त व्यस्त पडा था। आशिया का शव बेड के नीचे पड़ा था। इसके अलावा उसके मुंह पर कपडा बंधा हुआ था। महिला का शव पड़ा देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी शिवराज सिंह एवं थानाध्यक्ष जांच पड़ताल के बाद फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने आवश्यक सबूत जुुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी ने बताया कि आशिया की हत्या की गई है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें