फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्लूएचओ आफिस का जंगला काटकर चोरी

Tue, 03 Oct 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीएमओ कार्यालय के पास स्थित डब्लूएचओ कार्यालय को जंगला काटकर चोर उसमें लगे एक एसी व कंप्यूटर को चुरा ले गए। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह कार्यालय खुलने पर हुई। हालांकि उसमें तैनात कर्मचारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय के पास ही डब्लूएचओ को कार्यालय है। चार दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को कार्यालय खुला तो कर्मचारियों ने देखा कि दरवाजे के पास जंगले में लगा एसी गायब है। जब कर्मचारी अंदर गए तो उसमें रखा कंप्यूटर भी गाया था। माना जा रहा है कि चोरों ने पहले जंगले में लगे एसी को खोला और उसी जंगले के रास्ते से आफिस में प्रवेश कर गए। बाद में चोरों ने उसमें रखे कंप्यूटर को पार कर दिया और जंगला के रास्ते से ही फरार हो गए। डब्लूएचओ के प्रभारी डाक्टर साहिल ने इसकी जानकारी सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। कार्यालय में चेारी होने की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी कांशीराम कालोनी जब्बार अली मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। जब पत्रकारों को कार्यालय में चोरी की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे लेकिन वहां मौजूद डा साहिल ने उन्हें कोई जानकारी देने सं इनकार कर दिया। उनका कहना था कि आप लोग इस संबंध में सीएमओं से बात करें। जब सीएमओ से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि डब्लूएचओ कार्यालय मेें उन्हें चोरी होने की जानकारी मिली है लेकिन सामन क्या गया इसकी उन्हें पता नहीं है। एक बात समझ में नहीं आई कि आखिर डब्लूएचओ के प्रभारी चोरी गए सामान की जानकारी देने से क्यों बच रहे थे। चौकी प्रभारी जब्बार अली ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें