फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार भाइयों में विवाद के बाद एक ने लगाई फांसी

Tue, 03 Oct 2017 11:05 PM IST
औरैया
विज्ञापन
परिजनों से पूछताछ करते सीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 क्षेत्र के गांव बढ़ुआ में सोमवार की शाम को खेल खेल में चार भाइयोें में आपस में विवाद हो गया। एक भाई ने आम के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह जब घर के लोग अंतिम संस्कार करने जा रहे थे तो पुलिस ने शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव बढुआ निवासी रूपलाल के चार पुत्र हैं। पहला पुत्र अमित (16), दूसरा सुमित (14), तीसरा रत्नेश (12) व चौथा ऋषभ (8) है। सोमवार की शाम सभी घर के बाहर खेल रहे थे। इसके बाद चरी काटने को लेकर झगड़ा हो गया। घर पर मां ने सभी को डांट कर शांत कर दिया तो रत्नेश घर से गुस्सा होकर पास में स्थित बगिया में चला गया 
वहां आम के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक वह घर नहीं आया, तो उसकी तलाश की। परिजनों को बगिया में उसका शव फंदे पर झूलता मिला।
विज्ञापन

परिजन शव उतार लाए और मंगलवार की सुबह अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो सीओ लालता प्रसाद, थानाध्यक्ष अनिल पांडेय मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
छात्र फफूंद स्थित रामशंकर गौरीशंकर इंटर कालेज में कक्षा छह का छात्र था। मृतक के पिता ने थाने में आत्महत्या की तहरीर दी है। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही है फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से और स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें