इटावा। जिला पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार को किशोरी से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह पांच साल से फरार चल रहा था। उस पर पुलिस ने पच्चीस हजार का इनाम घोषित किया था। इसके अलावा हत्या के प्रयास में मामले में तीन साल से फरार प्रधान पति को भी पकड़ा गया है। दोनों की गिरफ्तारी करने वाली टीम को एसएसपी ने पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकारवार्ता में एएसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि जसवंतनगर में 25 फरवरी 2013 को को हाईस्कूल की छात्रा को पांच लोगों ने पकड़कर कमरे में बंद कर गैंगरेप किया था। आरोपियों ने छात्रा को नशीला पदार्थ खिला दिया जिससे उसकी हालत बिगड गई थी। बाद में आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले थे। जानकारी मिलने के बाद छात्रा के परिजन मौके पर पहुंचे और छात्रा को पीजीआई में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद छात्रा की मौत हो गई थी। छात्रा के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने चार आरोपियों का ेगिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन रण उदयवीर सिंह उर्फ छोटू पुत्र कलक्टर सिंह निवासी यादव नगर फरार हो गया था। उस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी।