फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा को रौंदा

Tue, 14 Aug 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
मौके पर टूटी पड़ी साइकिल। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्वालियर रोड पर सेल टैक्स बैरियर के पास तेजी रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया। पिछला पहिया चढ़ने से छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर ड्राइवर भाग गया। पुलिस छात्रा के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


 क्षेत्र के गांव हबिलिया में रहने वाले रामू चौहान की 16 वर्षीय पुत्री खुशबू उदी स्थित जीजीआईसी में कक्षा 11 की छात्रा थी। सोमवार को वह स्कूल से छुट्टी के बाद सहेली रागिनी पुत्री इंद्रेश निवासी हबिलिया व उपासना पुत्री वीरेंद्र सिंह निवासी नगला गौर के साथ कालेज से घर जाने के लिए अपनी-अपनी साइकिलों से निकली थीं। जब तीनों छात्राएं उदी मोड़ व उदी गांव के बीच स्थित सैल टैक्स बैरियर के पास पहुंची तभी ग्वालियर की और से तेजी आ रहे ट्रक ने खुशबू को रौंद दिया। खुशबू  के ट्रक के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद खुशबू साइकिल सहित ट्रक के नीेचे आ गई जबकि उसकी सहेलियां दूसरी ओर जा गिरीं लेकिन उनकी साइकिलें ट्रक के नीचे आ गई।

दूसरी ओर गिरनेे से दोनों सहेलियां बाल-बाल बच गईं। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग जाने में सफल रहा। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने इसकी जानकारी चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी उदी सतीश राठौर मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और उन्होंने ट्रक के नीचे से छात्रा के शव को बाहर निकलवाया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने के बाद छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें