फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती पर तेजाब फेंका

Thu, 29 Jan 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती पर तेजाब फेंकने की एक और घटना ने खुशबू कांड की याद दिला दी। परिजनों के साथ सड़क से गुजर रही युवती पर तीन साथियों के साथ खड़े युवक ने तेजाब फेंक दिया। शुक्र है कि युवती सर्दी के कारण गर्म कपड़े पहने थी। ऐसे में एसिड शरीर तक नहीं पहुंच पाया और वह बाल-बाल बच गई। कमर के पास का हिस्सा जरूर झुलस गया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने फिलहाल चार अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूरा निवासी अब्दुल मन्नान ने बाह अड्डा के पास नया मकान खरीदा है। मंगलवार की रात करीब 9 बजे उनकी बेटी सादिमा अपनी मां और भाई-बहन के साथ भूरा मोहल्ले से बाह अड्डा स्थित अपने घर जा रही थी। जैसे ही वह प्राइमरी स्कूल के पास से गुजरी कि वहां पहले से खड़े चार युवकों में किसी ने उस पर तेजाब फेंक दिया।

अचानक शरीर में गर्माहट महसूस होने पर सादिमा सचेत हो गई। उसने तुरंत अपना स्वेटर उतार फेंका। इससे वह बाल-बाल बच गई। हालांकि कमर के पास का हिस्सा मामूली रूप से झुलस गया। इस बीच एसिड अटैक करने वाले युवक वहां से भाग खड़े हुए। सूचना पर परिवारीजन और कोतवाल बलवीर सिंह गौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सादिमा को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


डाक्टरी परीक्षण के बाद उसे घर भेज दिया गया। बाद में सादिमा ने कोतवाली में चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि तेजाब फेंकने वाले लड़कों को वह देख नहीं पाई थी। उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। हो सकता है हमलावर युवक किसी दूसरे पर तेजाब फेंकने की फिराक में हों, गलती से उस पर फेंक दिया। कोतवाल बलवीर सिंह गौर ने बताया कि आरोपी युवकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

मालूम हो कि जिले में तेजाब फेंकने की छह महीने में यह तीसरी घटना है। इससे पहले एक अगस्त को कांशीराम कालोनी में रहने वाली खुशबू और 25 अगस्त को साबितगंज निवासी रजिया उर्फ गुड्डो (40) पत्नी शाहिद पर तेजाब से हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें