फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने तीन घरों से लाखों का माल उड़ाया

Thu, 29 Jan 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर क्षेत्र के लखना कस्बे में मंगलवार की रात को चोर सूने घरों के ताले तोड़कर करीब 5.50 लाख कीमत का माल समेट ले गए। चोरों ने करीब आधा दर्जन मकानों को निशाना बनाया। पीड़ितों ने मामला दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


चोरों ने कस्बे के महेश्वरी मोहाल में धावा बोला तथा विजय तिवारी की दुकान के ऊपर किराए से रह रहे महाराष्ट्र के संागली निवासी आभूषण निर्माता विजय बायकवाड़ पुत्र बिजौरी बायकवाड़ के घर को निशाना बनाया। चोर ताला तोड़कर ऊपरी मंजिल पर प्रवेश कर गए।

तिजोरी का लॉक तोेड़कर एक किलोग्राम चंादी तथा 11 चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। चोर यहां से 20 हजार रुपये भी ले गए है। घटना के समय विजय घर पर नहीं थे। चोरों ने गंज मोहाल में एसबीआई के पीछे सूने पड़े राजेश यादव के घर को निशाना बनाया।
विज्ञापन


राजेश के घर से चोर अटैची में रखे 1.50 लाख कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरो ने ऊपरी मंजिल पर रह रहे पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एसके सिंह भदौरिया के घर से लाखों रुपये कीमत के आभूषण चोरी कर ले गए। श्री भदौरिया बीमार होने के कारण दिल्ली के  एक अस्पताल में भर्ती है।

इसके  बाद चोर एसबीआई बैंक  के पीछे निवासरत सुधीर यादव, भोजपाल  के घर से गृहस्थी का सामान तथा नकदी पार कर ले गए। चोर विद्युत ठेकेदार राधाकृष्ण यादव की गोदाम का ताला तोड़ दिया तथा विद्युत उपकरण तथा केबिल चोरी कर ले जाने में सफल रहे।

तालाब मोहाल में बल्लू दोहरे के घर का ताला तोड़ने की कोशिश की लेकिन घर में जाग हो जाने के कारण चोरों का दांव खाली गया। एक ही रात में आधा दर्जन से अधिक घरों को निशाना बनाए जाने से कस्बे में भय का वातावरण बना हुआ है। पुलिस की रात गश्त पर सवाल उठने लगे है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें