फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष को मारपीट कर लूटा

Mon, 15 Aug 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
लूट के शिकार सपा नेता सुनील तिवारी से जानकारी करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के चिड़ीमार स्कूल के पास शनिवार रात को रिक्शा से अपने घर जा रहे सपा अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुनील तिवारी को लुटेरों ने तमंचा दिखाकर नगदी, मोबाइल व सामान लूटकर फरार हो गए । विरोध करेन पर लुटेरों ने उनके साथ मारपीट की। लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों को तलाश किया लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी गई है।
विज्ञापन


सपा जिला अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अघ्यक्ष व मानव विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तिवारी एडवोकेट गोवर्धन की परिक्रमा करने के लिए गए थे। शनिवार रात को वह लौटकर आए। रोडवेज बस स्टैंड से रिक्शा कर अपने घर शाह कमर जा रहे थे । रात में लगभग2:30 बजे जैसे नेविल रोड पर चिड़ीमार स्कूल के पास तीन लुटेरों ने तमंचा दिखाकर उनका रिक्शा रोक लिया।

एक लुटेरे ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और उनके पास से नकदी व सामान लूटने लगे। सुनील तिवारी ने जब लूट का विरोध किया तो लुटेरों ने उनके साथ मारपीट कर दी। बाद में लुटेरे उनके पास से सामान लूटकर फरार हो गए। सुनील तिवारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सुनील तिवारी ने बताया कि लुटेरे उनके पास से 28सौ रुपये नगद, मोबाइल व सामान लूट ले गए। पुुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें