इटावा। जिले में पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से छापा मारकर 52 पेटी शराब और छह युवकों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सभी को जेल भेज दिया।
सैफाई पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कुंहावर के पास चेकिंग अभियान चलाया। तभी काशीपुर के पास बाग में कुछ शराब माफियाओं के मौजूद होने की सूचना मिली।
इस पर एसओ सैफई सतेंद्र सिंह यादव, उप निरीक्षक मनोज कुमार, सुरेश चंद्र, संजय सिंह, कांस्टेबल निशांत सिंह, अमित सिंह, रामरूप के बाग में छापा मारा।
जहां 48 क्वार्टर शराब के साथ दो युवक पकड़े गए। उनकी निशानदेही पर नगला मियां में मंदिर के पीछे 52 पेटी अवैध शराब बरामद की गई।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि ये शराब दो दिन पहले मैनपुरी से लाए थे। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम विकास तोमर निवासी नगला सीता थाना बसरेहर, नीरज चौहान निवासी खड़कौली, बसरेहर बताया है। इनके पास बरामद 52 पेटी में 2600 क्वार्टर थे।
एसओ सैफई अब तक 25 लोगों को जेल भेजा है। इन लोगों के पास से 200 पेटी शराब पकड़ी गई, जिसमें चार हजार क्वार्टर शराब थी। उधर, एसओ सैफई सत्येंद्र सिंह यादव हमराह फोर्स के साथ गश्त पर थे तभी उन्होंने नगला नवल के पास से विवेक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
उनके पास से पुलिस ने 20 पेटी देशी शराब जिसमें 902 पौआ बरामद किए । इसके अलावा उन्होंने पुलिस टीम के साथ गांव नगला मटोला से देवकरन को जाने वाले रोड पर छापा मारकर रजनीश कुमार उर्फ कल्लू निवासी सियापुर बाबू थाना वैदपुरा को गिरफ्तार किया।
तलाशी में उसके पास से 96 पौआ देशी शराब बरामद हुई। भरथना थाने में तैनात दरोगा नेत्रपाल ने गश्त के दौरान साम्हों तिराहा के पास से मोहित उर्फ शीलू निवासी साम्हों को 30 पौआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया।