फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के परिजनों का लूटा

Wed, 17 Aug 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला बागपत
विज्ञापन
दोघट में मकान में लूट के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत के दोघट में सोमवार की रात में दोघट में चार बदमाशों ने महिला और उसके बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर नगदी, जेवरात और कीमती सामान लूट लिया। मंगलवार  सुबह घटना का पता चलने पर कसबा वासियों में आक्रोया व्याप्त हो गया। पुलिस को घटना के खुलासे के लिए एक सप्ताह का समय दिया। इसके बाद थाने पर धरना होगा।
विज्ञापन


भोपाल पुत्र भरतू दोघट कसबे का रहने वाला है। उसका बेटा योगेंद्र कसबे में ही टेंट हाउस की दुकान करता है। सोमवार की रात में योगेंद्र अपनी दुकान में सोया था और भोपाल किसी कार्य से मेरठ गए थे। घर मे योगेंद्र की पत्नी बबली अंौर उसका बच्चा सो रहे थे। रात्रि में 10 बजे के लगभग चार बदमाश दीवार फांदकर मकान में घुसे और उन्होंने कमरे में सो रही बबली और उसके बेटे को गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाश घर से 60 हजार रुपये की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत कीमती सामान लूटकर ले गए।

बदमाशों को देखकर बबली बेहोश हो गई। बाद में बदमाश उन्हें कमरे में बंद कर भाग गए। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। इससे कसबा वासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। पूर्व चेयरमैन वायरन पंवार ने कहा यदि एक सप्ताह में खुलासा नहीं हुआ तो थाने पर धरना शुरू होगा। इस संबंध में योगेंद्र ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें