इकदिल थाने में एक व्यक्ति से तीन लोगों पर नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि लोगों ने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर नौकरी पर भेजा। मगर वहां से उसे लौटा दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
इकदिल थानाक्षेत्र के गांव बिरारी निवासी पाती राम पुत्र दिलीप सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसके गांव के ही उपेंद्र कुमार पुत्र ओमकार ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया। उन लोगों की बातों में आकर उसने उन्हें तीन लाख रुपये दे दिए, लेकिन जब काफी दिन तक नौकरी नहीं लगी तो उसने शिकायत की। इस पर उक्त लोगों ने उसे फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। नौकरी न लगने पर जब उसने रुपया वापस मांगा तो उन लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।