फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवाराें से लूटपाट

Sat, 11 Jun 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
loot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सैफई थाना क्षेत्र के गांव नगला केहरी के पास शुक्रवार रात आंधी से बचने को रुके बाइक सवार तीन लोगों को बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। दो घायलों को मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस इस घटना को सड़क हादसा बता रही है।
विज्ञापन


चौबिया थाना क्षेत्र के गांव कर्री निवासी दिनेश चंद्र दुबे पुत्र नाथूराम शुक्रवार को बाइक से किसी काम से सैफई गए थे। रात करीब साढे़ आठ बजे वह साथी महावीर पुत्र वृंदावन और लाल सिंह पुत्र मचल सिंह निवासी मुकंदपुरा थाना चौबिया के साथ गांव लौट रहे थे। नगला किशोरी के पास आंधी आने के कारण वह बाइक रोककर सड़क किनारे खड़े हो गए। इस बीच लुटेरों ने उनके साथ लूटपाट शुरू कर दी। दिनेश और उनके साथियों ने विरोध किया तो लुटेरों ने धारदार हथियार से उन पर वार कर दिया।

जिससे दिनेश और महावीर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि लाल सिंह को मामूली चोटें आईं। लाल सिंह ने शोर मचाया तो लुटेरे मोबाइल और नगदी लूटकर भाग गए। दिनेश और महावीर को मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। दिनेश के भाई उमेश ने बताया कि भाई की गर्दन पर वार किया गया जिससे उनकी हालत गंभीर है। वहीं एसओ सैफई ने बताया कि मामला दुर्घटना का है। उक्त लोग बाइक से जा रहे थे तभी आंधी आने पर उनकी बाइक डंपर से टकरा गई। जिससे दिनेश और महावीर घायल हो गए। जबकि लाल सिंह को मामूली चोट आई थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन उन्हें डंपर नहीं मिला। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें