फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

Sat, 22 Jul 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
rape - फोटो : प्रतीकात्‍मक
विज्ञापन
बढ़पुरा थानाक्षेत्र के एक गांव में खेतों पर काम करने गई किशोरी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवक ने मोबाइल से किशोरी का अश्लील वीडियो भी बना लिया। युवक ने उसे धमकी दी कि यदि उसने घटना के बारे में किसी से शिकायत की तो वह यह वीडियो सबको दिखा देगा। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी शिकायत करने युवक के घर गए तो उसके परिजनों ने उनके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बीहड़ में अपने खेताें पर काम करने गई थी। तभी गांव का एक युवक वहां पहुंच गया और उसने किशोरी को दबोच लिया। किशोरी ने विरोध किया तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवक ने अपने मोबाइल से किशोरी का अश्लील वीडियो भी बना लिया। युवक ने किशोरी को धमकी दी कि यदि उसने इसकी शिकायत की तो वह इस वीडियो को सबको दिखाकर उसे बदनाम कर देगा। बाद में युवती किसी तरह से घर पहुंची और उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन इसकी शिकायत करने युवक के घर गए तो युवक व उसके परिजनों ने उनके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। बाद में परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में की। थाना पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ बढ़पुरा रमाकांत दुबे ने बताया पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें