चौबिया थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव की छह साल की बालिका शनिवार को घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसी गांव का एक युवक उसके पास पहुंचा और टाफी का लालच देकर उसे अपने घर ले गया। जहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका किसी तरह अपने घर पहुंची और मां को इसकी जानकारी दी। मां बच्ची को लेकर थाने पहुंची और पुलिस को घटना से अवगत कराया।