मंडावर में पकड़ा गया पांच हजार का इनामी बदमाश ।
- फोटो : अमर उजाला
मंडावर मेंं ट्रैक्टर चालक अब्दुल हकीम की हत्या में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी बदमाश टीकम को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है।
गांव दयालवाला निवासी अब्दुल हकीम सीमेंट की एक दुकान पर चालक था। 17 दिसंबर की रात उसकी गांव खिरनी के पास हत्या कर ट्रैक्टर लूट लिया गया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए 20 दिसंबर को मुठभेड़ के दौरान गांव गैबलीपुर निवासी राहुल, नारायणपुर निवासी शुभम, ब्रह्मपुरी निवासी कमलजीत व बाखरपुर निवासी देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। पांचवां आरोपी टीकम घटनास्थल पर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने टीकम पर पांच हजार का इनाम घोषित कर दिया था। शुक्रवार शाम एसएसआई राजवीर सिंह व बालावाली चौकी इंचार्ज सहजोर सिंह ने टीकम को बालावाली रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। पुलिस ने टीकम की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी टीकम के चालान करने की पुष्टि की है। कहा कि वह हत्या कर ट्रैक्टर लूट कर फरार हो गया था।