कस्बा बकेवर की एक युवती ने एसएसपी से मिलकर चार युवकों के खिलाफ आरोप लगाया है कि युवकों ने उसे अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे नोएडा ले गए। जहां वह गर्भवती हो गई और उसे एक बेटी हुई। वहां से वह किसी तरह बचकर भागी।
कस्बा मेें किराये पर रहने वाली एक युवती ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 23 सितंबर की रात करीब आठ बजे चार युवकों ने आकर उसके साथ मारपीट की थी। उसे धमकाया और असलाहों के साथ उसे धमकाया उसकी पुत्री को जमीन पर फेंक दिया था। युवती के अनुसार करीब डेढ़ साल पूर्व इन लोगों ने ही फंफूद रेलवे स्टेशन पर जब वह मुन्नूलाल द्विवेदी महाविद्यालय सहार जा रही थी तो अपने साथ चलने की जबरदस्ती की थी। विरोध करने पर वैन में जबरन बैठा लिया था और उसके साथ बलात्कार किया था। उसे एक दूसरे के पास भेजते रहे और उसके साथ बलात्कार करते रहे। उनमें से एक उसे अपने साथ नोएडा ले गया, जहां उसको एक पुत्री हुई। इसके बाद वह किसी तरह से वहां से बचकर भाग आई और अपनी बहन व पुत्री के साथ किराये का कमरा लेकर रह रही है। लोगों ने उसके पिता को जान मारने की धमकी दी। जिससे डर कर वह चुप थी। युवती ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।