थाना क्षेत्र सीताकुंड गांव स्थित एक घर में शनिवार की रात एक चोर घुस गया था। इसी बीच घर में सो रही एक युवती की नींद खुल गई। शोर मचाने पर चोर ने युवती के ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते चोर मौके से भागने में सफल रहा।
आनन-फानन में घर वाले घायल युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।क्षेत्र के सीताकुंड गांव निवासी रामविलास कमकर के घर में शनिवार की देर रात करीब साढ़े बारह बजे एक चोर घुस गया। आहट पाकर रामविलास की 22 वर्षीय पुत्री सबिता जग गई। यहां तक की चोर को पकड़ कर शोर मचाना भी शुरू कर दिया। जब तक घर के अन्य सदस्य कुछ समझ पाते चोर ने तमंचे से युवती के ऊपर फायर झोंक दिया।
जिससे युवती को जंघे में गोली लग गई और लहूलुहान होकर गिर गई। मौका पाकर चोर वहां से भाग निकला। सविता करीब दो साल से सिलाई करने व सिखाने कार्य कर रही है। वहीं युवती के पिता रामविलास जिले से बाहर रहकर राजमिस्त्री का काम करते है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लेकर मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस को घटना की तहरीर दे दी गई है।