फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामशंकर कठेरिया और दो विधायकों पर डकैती का मुकदमा

Fri, 12 Apr 2019 12:05 AM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पथर्रा गांव में बुधवार को चुनाव प्रचार के दौरान हुए विवाद में भरेह थाने के दरोगा ने भाजपा प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के  अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया, विधायक सरिता भदौरिया, विधायक सावित्री कठेरिया, एक पूर्व विधायक समेत 20 भाजपाइयों पर डकैती, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत 10 धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ भरेह शैलेंद्र सिंह को जांच सौंपी गई है। उधर, भरथना सावित्री कठेरिया ने भी दरोगा के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें आरोप है कि जनसंपर्क के दौरान दरोगा ने महिलाओं के साथ अभद्रता की और उन्हें वोट मांगने से रोका।  
विज्ञापन


इटावा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया बुधवार को चकरनगर तहसील क्षेत्र में प्रचार करने गए थे। पथर्रा गांव में जनसंपर्क के दौरान भीड़ जमा हो गई। बिना अनुमति के जनसभा करने की सूचना पर भरेह थाने के दरोगा गीतम सिंह पाल गांव पहुंचे और वीडियो बनाने लगे। इस दौरान उनका ग्रामीणों व भाजपाइयों से विवाद हो गया था। दरोगा से मारपीट की सूचना पर एसपी ग्रामीण रामबदन सिंह और चकरनगर सीओ चंद्रपाल सिंह ने गांव जाकर ग्रामीणों से जानकारी ली। डीएम ने एसडीएम व सीओ से भी जांच कराई।

देर रात दरोगा की तहरीर पर भाजपा प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया, सदर विधायक सरिता भदौरिया, पूर्व विधायक रवींद्र सिंह चौहान, सरमन सिंह निवासी मनियां, जिला पंचायत सदस्य शिव कुमार निवासी ख्यालीपुरा , धर्मेंद्र प्रताप सेंगर निवासी महुआ सूडा , शेखर चौहान निवासी चकरनगर, मनोज भदौरिया, गौरव सिंह मोहित , सुलेखा सिंह, गोपाल सिंह, सोल्टी, जितेंद्र सिंह, देवेश, सतेंद्र सिंह, कल्लू ,आचार्य निवासीगण पथर्रा और विमल भदौरिया निवासी उदी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 35 अज्ञात भाजपाइयों व ग्रामीणों को भी आरोपी बनाया गया है। एसओ भरेह ने बताया कि डकैती, सरकारी काम में बाधा डालने, चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन समेत 10 धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मामले की जांच की जा रही है। उधर,  भरथना सावित्री कठेरिया ने भी दरोगा गीतम सिंह पाल के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें विधायक का आरोप है कि जनसंपर्क के दौरान गांव पहुंचे दरोगा ने महिलाओं के साथ अभद्रता की और हम लोगों को वोट मांगने से रोका। विरोध करने पर जनप्रतिनिधियों से भी अभद्रता की। तहरीर की एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने जांच चकरनगर सीओ चंद्रपाल सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें