फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब बरामद, युवक गिरफ्तार

Sat, 11 Feb 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
युवक के साथ आबकारी विभाग के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को कंजड़  कालोनी में छापा मारा। यहां कच्ची शराब, लहन और शराब बनाने के अपकरण सहित एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।      
विज्ञापन

  कस्बे के मोहल्ला कोठी कैस्त स्थित कंजड़ कालोनी में पुलिस 100 डायल के इंचार्ज अमृतलाल पाल, आबकारी निरीक्षक विचित्र कुमार व विकास द्विवेदी ने टीम संग राजेंद्र कंजड़ के मकान को घेर लिया। यहां से सात लीटर कच्ची शराब बरामद की। 200 लीटर लहन को नष्ट कर दिया और शराब बनाने के सामान को भी तोड़ दिया।  राजेंद्र कंजड़ पहले भी कई बार कच्ची शराब बेचने व बनाने के मामले में पकड़ा जा चुका है। एक सप्ताह पहले भी इसी इलाके मेें छापेमारी हो चुकी है। टीम में सुशील बाबू, अनिल कुमार, प्रवेश सिंह, सुरजीत कुमार, स्मिता देवी, आशुतोष, सिपाही मोहम्मद इस्लाम आदि शामिल रहे। आबकारी निरीक्षक विचित्र कुमार ने कहा कि अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें