पारिवारिक कलह से तंग आकर किसान ने मिट्टी का तेल छिड़क खुद को आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिवारीजनों ने आग बुझाई। घायल को जिला अस्पताल लखीमपुर खीरी भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के रामनगर निवासी 45 वर्षीय राधे वर्मा पुत्र महेंद्र खेती कर परिवार का भरण पोषण करते है। उसकी पत्नी की करीब पांच साल पहले मौत हो गई थी। वह अपनी मां और बच्चों संग रहता है। कुछ दिनों से परिवारीजनों से अनबन चल रही थी। इसी में शुक्रवार रात खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई। गंभीर रुप से झुलसी हालत में किसान को लखीमपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।