फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के बाद अगरबत्ती व्यापारी की हत्या

Tue, 17 Jul 2018 11:56 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो, - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के मोहकम नगर खेड़ा पुलिया गांव में सोमवार रात घर में लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने गला घोंटकर अगरबत्ती व्यापारी की हत्या कर दी। मंगलवार सुबह व्यापारी का शव छत पर पड़ा था और घर से साढे़ तीन लाख के जेवर व नगदी गायब थे। फोरेंसिक और डॉग स्क्वाएड की टीम को घर से 100 मीटर दूर एक खेत में खाली बक्सा और कपड़े मिले हैं। व्यापारी के पिता ने गांव के चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जसवंतनगर थानाक्षेत्र के मोहकम नगर निवासी उमाशंकर राजपूत (30) पुत्र कमलेश राजपूत का दिल्ली के उत्तमनगर में अगरबत्ती का थोक व्यापार था। वह वहां पर पत्नी शशिप्रभा और बेटा प्रशांत (8), खुशी (5) और डिंपल (4) के साथ किराये के मकान में रहता था। पिता कमलेश ने बताया कि 29 जून को छोटे भाई गुलशन की शादी में उमाशंकर अपने परिवार के साथ आया था। समारोह के बाद उमाशंकर तो दिल्ली लौट गया पर पत्नी व बच्चे घरवालों के साथ रुक गए। एक सप्ताह पूर्व डिंपल की तबीयत खराब हो गई थी। उसका सैफई पीजीआई में इलाज हुआ। सोमवार को डिंपल अस्पताल से गांव लौटी थी।

उमाशंकर बीमार बेटी को देखने के लिए गांव आ गया। सोमवार रात को उमाशंकर बहू शशिप्रभा व बच्चाें के साथ छत पर सो रहा था। रात करीब 12 बजे बिजली आने पर शशिप्रभा व बच्चे नीचे कमरे में आ गए।  मंगलवार सुबह बहू शशिप्रभा उठी तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। छत पर गई तो उमाशंकर का शव पड़ा हुआ था। शशिप्रभा की चीख सुनकर सुनकर ससुर कमलेश और देवर गुलशन मौके पर पहुंचे। कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था। इससे चार चूड़ी, दो जोड़ी झुमकी, बेसर, दो अंगूठी, दो पायलें, करधनी और पचास हजार रुपये और बक्सा और कपडे़ गायब थे। सूचना पर फोरेंसिक तथा डॉग स्क्वाएड की टीम पहुंची और सबूत जुटाए। घर से 100 मीटर की दूरी पर खेत में खाली बक्सा और कपडे़ मिले हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी विनीत जायसवाल, सीओ एसएन वैभव पांडेय, थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने परिजनों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि गला घोंटकर हत्या की गई है। पिता कमलेश ने गांव के बृजेश पुत्र राम सहाय, सुनील पुत्र राम सहाय, छोट्न्ना पुत्र प्रमोद, संतोष पुत्र साहब सिंह उर्फ मनमोहन और तीन अज्ञात के खिलाफ लूट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला लूटपाट का लग रहा है। पहचाने जाने होने के डर से बदमाशों ने व्यापारी की हत्या की गला दबाकर हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें