फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की छत से गिरकर क्लीनर की मौत

Thu, 20 Oct 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला/इटावा
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी अनुबंधित बस की छत से गिरकर बस के क्लीनर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इटावा से फर्रुखाबाद चलने वाली एक अनुबंधित बस पर मुकेश कुमार श्रीवास्तव 45 वर्ष पुत्र कृपा शंकर श्रीवास्तव निवासी मोहल्ला गढी किशनी जनपद मैनपुरी क्लीनर के रूप में काम करता था।
विज्ञापन


बुधवार को चालक ने बस को स्टैंड पर खड़ा कर दिया और बस की रखवाली के लिए मुकेश को छोड़ गया। शाम के समय मुकेश बस की छत पर सो रहा था, तभी वह अचानक छत से गिर पड़ा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी  लोगों को हुई तो उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसआई कोतवाली यागेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जानकारी मिली है कि मुकेश शराब पीने का आदी था वह शाम के समय शराब के नशे में छत से गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें