फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मंजिला मकान में लाखों की चोरी

Thu, 20 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
chori - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली के मोहल्ला सराय थोक पूर्वी में बुधवार रात चोरों ने दो मंजिला मकान को निशाना बनाया। घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी सेफ के ताले खोलकर सोने के गहने और रुपये समेट लिए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन


शहर क ोतवाली के मोहल्ला सराया थोक पूर्वी निवासी शादाब का दो मंजिला मकान है। बुधवार रात शादाब और पत्नी ऊपर कमरे में सो रहे थे। जबकि मां नीचे के हिस्से में बरामदे में पड़े तख्त पर सोई थीं। सुबह शादाब की मां जागी तो कमरे का दरवाजा खुला था।

अंदर रखे सेफ का सामान बाहर पड़ा था। उन्हें चोरी होने की आशंका हुई। उन्होंने सेफ में देखा तो उसमे रखे गहने व रुपये गायब थे। उन्होंने शादाब को बुलाकर घर में चोरी होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


शादाब की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। शादाब ने 35 हजार रुपये नगद व लगभग साढ़े चार लाख रुपये के सोने के गहने चोरी होना बताया है। शादाब ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल परशुराम सिंह ने बताया तहरीर मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें