फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी शॉप से लाखों के जेवर चोरी

Sat, 24 Jan 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा बकेवर में भरथना रोड पर स्थित एक सर्राफा की दुकान में नकब लगाकर चोर करीब 10 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चुरा ले गए। थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चोरों ने थाना से महज दो सौ मीटर दूर पर इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


ग्राम नसीरपुर बोझा निवासी राम प्रसाद पुत्र डब्बली कस्बा स्थित भरथना रोड पर सर्राफा की दुकान किए हैं। दुकान के पिछवाड़े चोरों ने दीवार में करीब डेढ़ फुट चौड़ी नकब लगा दी। शुक्रवार की सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर थाना के एसएसआई इंद्रपाल सरोज तत्काल मौके पर पहुंचे।

पुलिस की सूचना पर फील्ड यूनिट की टीम भी मौक पर आई और जांच पड़ताल की। दुकानदार राम प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। राम प्रसाद ने बताया कि चोर करीब 160 ग्राम सोना और करीब 6 किलो चांदी के आभूषण और 29 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस को घटना लग रही संदिग्ध
चोरी की इस वारदात को पुलिस संदिग्ध भी मान रही है। पुलिस के मुताबिक सर्राफा की दुकान पर बिछा सफेद गद्दा व चादर पर कोई पैर या जूते का निशान नहीं मिला है। दरअसल गुरुवार को पूरे दिन रुक रुककर बारिश होती रही। दुकान के पिछले हिस्से में चोरों ने नकब लगाई।

वह उसी रास्ते घुसे और तिजोरी को तोड़कर जेवरात व नकदी चुरा ले गए। जबकि दुकान में जेवरात के साथ साथ साड़ी आदि कपड़े भी बेचे जाते हैं। चोरों ने इन कपड़ों को नहीं चुराया। एसएसआई इंद्रपाल सरोज का कहना है कि दुकान के अंदर के गद्दे पर कोई निशान का न होना संदेह पैदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें