फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों को बंधक बनाकर जेवर और नगदी लूटी

Thu, 18 May 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
नगला महासुख में लूट के बारे में जानकारी देती शिमला देवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जसवंतनगर। क्षेत्र के नगला महासुख गांव में हथियार बंद बदमाशों ने एक घर में परिवारवालों को बंधक बनाकर लगभग तीन लाख रुपये के जेवरात व नगदी लूट ली। महिला बदमाशों से भिड़ी तो उसका सिर दीवार से टकरा दिया। बदमाश कच्छा और बनियान पहने थे। थानाध्यक्ष ने सूचना के बाद घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई। बुधवार की रात दो बदमाश बेवा शिमला देवी के घर में छत के रास्ते घुसे। शिमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा के पद पर कार्यरत है। घर में बड़ी पुत्री सुलेखा रानी, छोटी पुत्री चांदनी और पुत्र मनीष की पत्नी अन्नू सोए थे। बदमाशों ने पहले सुलेखा रानी के पुत्र मासूम ओम को उससे छीन लिया। उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर कहा कि जेवरात और रुपये जल्द दो, वरना उसको मार देंगे। इससे परिजन घबरा गए। बदमाशों से चांदनी भिड़ गई। बदमाशों ने उसका सिर दीवार से टकराकर उसे भी कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने अलमारी से रुपये और जेवर निकाल लिए। इसके बाद दो बक्से भी उठा ले गए। बदमाशों ने बाहर प्रधान के मक्का के खेत में जाकर बक्सों को खोला। उसमें रखे सोने का हार, सोने की झुमकी, बेंदा, नथनी, कंगन, चांदी की पायलें और 32 हजार रुपये लूट निकाल लिए।  
विज्ञापन


 शिमला देवी ने बताया कि दो बदमाश चेहरे पर ढाटा बांधे थे। उनके शरीर पर लाल रंग का कच्छा व  बनियान था। बदमाशों ने उसकी पुत्री चांदनी को भी खींचने की कोशिश की। मिन्नत के बाद बदमाशों ने उसे छोड़ा। बदमाश लगभग एक घटे तक घर में रहे और परिजनों को बंधन बनाए रहे। परिजनों के मुताबिक सुबह करीब 4 बजे के बाद बदमाश गए। इसके बाद  थाना पुलिस को खबर दी। प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह यादव घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पीड़ित शिमला कुमारी की तहरीर पर धारा 394 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।  बदमाशों को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें