इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम महानेपुर के निकट बाइक सवार बदमाशों ने साइकिल से नाइट ड्यूटी पर जा रहे गार्ड को मारपीट कर लूट लिया। बदमाश गार्ड के पास से मोबाइल और ढाई हजार रुपये लूट ले गए।
नवीन पुत्र महावीर सिंह निवासी नगला रूंड भरथना करवाखेड़ा स्थित ज्ञानस्थलीय विद्यालय में प्राईवेट गार्ड है। वह मंगलवार रात 8 बजे घर से नाइट ड्यूटी के लिए साइकिल से जा रहा था। ग्राम महानेपुर के निकट बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। तमंचे के बल पर उसक ा मोबाइल और ढाई हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की। लूट क ी घटना के शिकार गार्ड ने मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।