फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, चार घायल

Sun, 25 Jan 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
कठफोरी के पास हुई एक्सीडेंट की घटना तीन परिवारों को जख्म दे गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि सगे भाई बहन समेत चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में वैन चालक भी शामिल है।
विज्ञापन


बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम सराय मिट्ठे के निवासी सुखराम सिंह पुत्र अमर सिंह को कुछ दिन पूर्व दिल का दौरा पड़ा था। उनका आगरा में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को मारुति वैन किराए पर लेकर सुखराम सिंह चेकअप कराने आगरा गए थे।

साथ में उनकी पत्नी सावित्री देवी, पुत्र आनंद प्रताप व पुत्री चंदा और समधी विजय सिंह सिकरवार निवासी ग्राम कौरारी खेड़ा इटावा, आनंद का साला लल्ला राजावत निवासी गढ़ा जैतपुर भिंड मध्यप्रदेश भी था।
विज्ञापन


कठफोरी के पास दुर्घटना में सुखराम (55), उनकी पत्नी व समधी के अलावा पुत्र के साले की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि चालक फकरे आलम बकेवर समेत मारुति में सवार में अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना की सूचना जब गांव सराय मिट्ठे पहुंची तो वहां शोक की लहर दौड़ गई।

कुछ लोग तो शुक्रवार की रात में ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे। इस हादसे में तीन परिवारों के ऊपर मानो दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवारीजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। शनिवार को गांव में हर कोई गमगीन दिखा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें