फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने तहरीर देकर दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव में शनिवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, फायरिंग और पथराव के मामले में दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें एक पक्ष से 15 लोगों को और दूसरे पक्ष ने 17 लोगों को आरोपित किया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मारपीट की पहली रिपोर्ट अहरौला थाने में मोलनापुर गांव निवासी अयूब ने दर्ज कराई। उसने विपक्ष के शाहिद, अब्दुल्लाह, फैसल, शकील, सफीद, अंजर, राशीद, जाहिद, सविस्ता, फहीम, अफरोजा, यमारा, निशफा, रुखसिन्ता, सिहिका, सगुप्ता को आरोपित किया है। जबकि दूसरे पक्ष से जाहिद ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने अयूब, महफूज, लल्ला, कादिम, रूमौर, अफजल, आदिम, फरियान, शहनाज, रुकैया, फैजा, इमरा, साइस्ता, यास्मिन, अरशद, मो. अहमद और बिट्टो को आरोपित किया है। पीड़ितों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग किया। जिससे अफरातफरी मच गई। सीओ बूढनपुर सुधाकर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एसआई ओमप्रकाश यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें