फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में अधेड़ की गोली मारकर की हत्या

Thu, 10 May 2018 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
रामवीर (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बकेवर (इटावा)। नगला गुलाब गांव में बुधवार रात को रंजिश में अधेड़ की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त उसका परिवार छत पर था। तभी पड़ोस में रहने वाले पांच लोग घर में घुस आए और अधेड़ से गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने तमंचे से गोली चला दी। पीठ में गोली धंसने से अधेड़ की मौत हो गई। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही हत्यारों की तलाश में छापेमारी शुरू की।  

विज्ञापन

बकेवर व अछल्दा की सीमा से सटे नगला गुलाब गांव में रहने वाले रामवीर यादव (50) का पड़ोस में रहने वाले अवधेश यादव उर्फ अवध नारायण से विवाद था।  इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो चुकी है। बेटे विंतेश कुमार ने बताया कि बुधवार रात आठ बजे परिवार के लोग छत पर चले गए, पिता रामवीर दरवाजे से चारपाई लेने गए थे, तभी घात लगाकर बैठे लोग घर में घुस आए और तमंचे से गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिवार व गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और रामवीर को लहूलुहान अवस्था में पड़ा देख इसकी सूचना यूपी 100 को दी। यूपी 100 की टीम के अलावा कार्यवाहक एसओ बिजेंद्र शर्मा चौकी प्रभारी अहेरीपुर संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्या की जानकारी मिलने के बाद एसपी ग्रामीण राम बदन सिंह भी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने घायल राम वीर को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मृतक के पुत्र विंतेश कुमार ने पड़ोसी अवधेश उर्फ  अवध नारायण यादव, राजेंद्र, पुष्पेंद्र उर्फ  हरिओम पुत्र अवधेश निवासी ग्राम नगला गुलाब व किशन पुत्र निर्भय सिंह निवासी मुलाईपुर, बहादुर पुत्र तुलाराम निवासी रामनगर मुलाईपुर थाना अछल्दा जनपद औरैया के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओ बकेवर एसओ लवेदी व एसओ भरथना के नेतृत्व में तीन टीमों को लगाया गया है। पुलिस उनके संभावित स्थानों पर दबिशें दे रही है। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हत्या आपसी रंजिश को लेकर की गई है।
 

मारपीट के मामले में समझौते का बना रहे थे दबाव
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। नवंबर 2017 को बकेवर के गांव नगला गुलाब निवासी रामवीर सिंह की बकरी उनके पड़ोसी अवधेश के खेत में चली गई थी। इसको लेकर दोनों पक्षों पहले विवाद हुआ। बाद में अवधेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर राम वीर सिंह के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में रामवीर को काफी चोटें आईं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की थी । पुलिस ने मामला धारा 308 में तरमीम किया था। विवेचना के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। चार्जशीट दाखिल होने के बाद अवधेश व उनके पक्ष के लोग मामले में राजीनामा करने के  लिए रामवीर पर दबाव बनाने लगे थे लेकिन रामवीर ने राजीनामा करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद से दोनों पक्षों में विवाद और बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें