फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की पैमाइश पर विवाद

Sat, 31 Dec 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
शहीद नितिन यादव के घर के सामने पड़े पत्थर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चौबिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नगला बरी में खेत की पैमाइश के विवाद में दो पक्षों में पथराव और फायरिंग हो गई। इसमें शहीद नितिन यादव के पिता सहित पांच लोग घायल हो गए। पैमाइश करने गए लेखपाल व कानूनगो मौके से भाग खडे़ हुए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा है। दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

 गांव नगला बरी निवासी शहीद जवान नितिन यादव के पिता बलवीर सिंह के परिवार के लोगों का गांव के ही अतर सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को समाधान दिवस में अतर सिंह ने खेत की पैमाइश के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। इस पर कानूनगो व लेखपाल खेत की पैमाइश करने गए। पैमाइश के समय शहीद नितिन के पिता बलबीर और चाचा सुखवीर सिंह भी पहुंच गए। इस बीच दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। बलवीर सिंह ने कहा कि नापतौल सही नहीं हो रही है। इस पर अतर सिंह भड़क गया। दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए और मारपीट के साथ पथराव हो गया। बलवीर सिंह का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उनके घर पर जमकर पत्थरबाजी की। दहशत फैलाते हुए फायरिंग भी की। पैमाइश करने वाले कानूनगो व उनका स्टाफ भाग खड़ा हुआ। पथराव व मारपीट में बलबीर सिंह व सुखवीर सिंह पुत्रगण बाचाराम, अखिल पुत्र राजवीर व दूसरे पक्ष के राजेंद्र सिंह व उनके भाई अतर सिंह घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। एसओ चौबिया विनोद यादव ने फायरिंग की घटना से इंकार किया। उन्होंने कहा कि अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें