हरियाणा में मजदूरी करने गए गांव निवासी सालिकराम सहित दो लोगों की हादसे में मौत हो गई, जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से मौत की खबर मिलने पर परिवारीजन हरियाणा के लिए रवाना हो गए है।
गांव के रहने वाले सालिकराम, शिवकुमार, रामौतार, बंडा थाना के गांव सिंहपुर निवासी कलेक्टर सहित करीब पौन दर्जन लोग 25 दिसंबर को हरियाणा के फरीदाबाद में मजदूरी करने गए थे। फरीदाबाद में ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर खेत पर काम करने जा रहे थे। इस बीच ट्रक की टक्कर लगने से हादसे में सालिकराम व कलेक्टर की मौत हो गई। जबकि शिवकुमार और रामौतार गंभीर रूप से घायल हो गए।