फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने पशु आहार से लदी डीसीएम लूटी

Fri, 12 Aug 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
डीसीएम लूट की जानकारी देने भरथना पहुंचे गाड़ी मालिक, चालक एवं क्लीनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भरथना। कानपुर से जसवंत नगर पशु आहार लाद कर ले जा रही एक डीसीएम में सवार चालक, क्लीनर और मालिक को बंधक बनाकर कार सवार बदमाशों ने डीसीएम को लूट लिया। मालिक, चालक एवं हेल्पर के हाथ पैर बांधकर सैफई हवाई पट्टी के समीप फेंक दिया और डीसीएम को लेकर फरार हो गए। बंधन मुक्त होकर सैफई हवाई पट्टी पुलिस चौकी पहुंचकर उन लोगों ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तीनों को भरथना थाने भेज दिया।
विज्ञापन


गुरुवार की  रात एक डीसीएम पशु आहार लेकर कानपुर से जसवंत नगर जा रही थी। बाहरपुरा नहर के पास एक कार ने डीसीएम को ओवर टेक करके बीच सड़क पर कार लगाकर डीसीएम को रोक लिया। असलहा धारी बदमाशों ने चालक को अपने कब्जे में लिया। बदमाशों ने असलहों का भय दिखाकर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद उनके हाथ पैर बांध दिए। डीसीएम बदमाशों का एक साथी चलाने लगा।

मालिक, चालक और क्लीनर को कार में डालकर बदमाश ले गए। तीनों को कार से सैफई हवाई पट्टी के समीप सड़क पर फेंक दिया।  सुबह होने पर ग्रामीणों ने उन्हें बंधन मुक्त करके  हवाई पट्टी पुलिस चौकी भेजा।
विज्ञापन


पीड़ितों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। चालक बालकराम पुत्र रामदीन कुशवाहा, क्लीनर  विमल कुमार पुत्र हरिश्चन्द्र कुशवाहा निवासी ग्राम  तातियागंज थाना चौबेपुर जनपद कानपुर नगर ने बताया कि वे मालिक  विमल कुमार तिवारी पुत्र रामकुमार निवासी 61 केडीए मार्केट वाई ब्लाक किदवईनगर कानपुर के साथ  डीसीएम यूपी77 टी 8656 में श्रीकृष्ण कैटिल फीड इंडिया कंपनी तातियागंज कानपुर से पशु आहार लादकर जसवंत नगर ले जा रहा थे। तभी रास्ते में यह घटना घटी। बदमाश पशु आहार से लदी डीसीएम लूट ले गए। भरथना पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें